Live Khabar 24x7

Gold-Silver Price Update : सोने के दामों में उछाल, चांदी के भाव हुए सस्ते, जानें लेटेस्ट रेट्स

January 31, 2024 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Latest Rates

 

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Update : अगर आप भी आज सोने और चांदी खरीदने की योजना बना रहे है। तो आपके लिए यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।

ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।

IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 62,610 रुपए थी, जो आज 62,715 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 71,742 रुपए थी, जो आज 71,630 रुपए पर आ गई है।

चेक करें लेटेस्ट रेट्स

वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 62,715 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 62,464 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 57,447 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 47,036 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 36,688 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 71,630 रुपए पर आ गई है।

RELATED POSTS

View all

view all