Big News : हेमंत सोरेन को लगा तगड़ा झटका, पूछताछ के लिए ED को मिली 5 दिन की रिमांड…
February 2, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा हैं। ईडी को 5 दिनों की हेमंत सोरेन की रिमांड मिली है। वहीं, ईडी ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। उधर, हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जाने को कहा।
Read More : Big News : महिला एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…
बता दें कि हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में कहा था कि इस केस में उनकी गिरफ्तारी अवैध, मनमानी और मूल अधिकारों का हनन करने वाली है। उन्हें गैरकानूनी तरीके से राजभवन से हिरासत में लिया गया है। ED की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। केंद्र सरकार के इशारे पर एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के मकसद से ये कार्रवाई की गई है।
हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में कहा था कि दिल्ली स्थित उनके आवास से जो 36 लाख का कैश मिला है, वो उनकी गिरफ्तारी का आधार नहीं बन सकता। जिस परिसर से ये बरामदगी हुई है, वो झारखंड सरकार की लीज प्रोपर्टी है। रेड से पहले सर्च का कोई नोटिस उन्हें नहीं दिया गया। जो कैश मिला है, उसे भी अपराध से अर्जित आय साबित करने के लिए कोई सबूत ED के पास नहीं है।
RELATED POSTS
View all