छत्तीसगढ़ के उदित सिंह समेत 6 युवा World Youth Festival में करेंगे शिरकत, दिखाएंगे बढ़ते भारत की तस्वीर
February 2, 2024 | by livekhabar24x7.com
World Youth Festival : बिलासपुर। रूस में यूथ वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 का आयोजन होने जा रहे है। जिसमें इस वर्ष छत्तीसगढ़ के युवाओं का डंका बजेगा। इस महोत्सव में 100 से अधिक देशों के युवा हिस्सा लेने पहुंचेंगे। विश्व युवा महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ के छह युवाओं में उदित सिंह (भाजपा युवा नेता) का भी नाम चयनित हुआ है।
उदित सिंह समेत प्रदेश के छह युवा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और रूस में बढ़ते भारत की तस्वीर दिखाएंगे। यह फेस्टिवल 1 मार्च से 7 मार्च के बीच रूस के सीरियस प्रांत में आयोजित होने वाला है।
CSVTU की छात्र राजनीति से हुई शुरुआत
वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल 2024 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा युवा नेता उदित सिंह ने CSVTU की छात्र राजनीति से शुरुआत की। वर्तमान में वह भाजपा युवा मोर्चा के पार्टी पदाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल टीम के सदस्य पेशी राम जी की अनुशंसा में रूस में प्रतिनिधत्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के सभी चयनित युवाओं को 8 फरवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली में महोत्सव के संबंध होने वाले ऑपरेशन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।
RELATED POSTS
View all