CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ का GDP ग्रोथ रेट और PCI राष्ट्रीय औसत से भी कम, बघेल सरकार को ठहराया वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने इसका जिम्मेदार
February 8, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी (Finance Min O. P. Choudhary) ने आज पटल पर छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2023-24 पेश किया। जिसके अनुसार पूर्व सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जीडीपी विकास दर और प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है, जिसकी तुलना करने पर यह राष्ट्रीय आय से भी कमजोर दर्ज हुई है।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की GDP विकास दर और प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय आय से भी कम है, इसका जिम्मेदार उन्होंने कांग्रेस की सरकार को ठहराया। मीडिया से रूबरू होने के दौरान रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का जीएसडीपी स्थिर भावों पर वर्ष 2022-23 में 3 लाख 2 हजार 1 सी 18 करोड़ रूपये से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 3 लाख 21 हजार 9 सौ 45 करोड़ रूपये अनुमानित है।
इस वर्ष विकास दर 6.56 प्रतिशत होना आंकलित है। इसी तरह प्रति व्यक्ति आय में 7.31% वृद्धि अनुमानित है। दोनों ही आंकड़े राष्ट्रीय औसत से कम हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार ने जो कृत्य किये उसके चलते विकास दर घट गई और आय पर भी इसका असर पड़ा। सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों पर डालिये नजर :



RELATED POSTS
View all