ED Summons : ED के छठे समन पर भी पेश नहीं हुए सीएम केजरीवाल, AAP ने बताई वजह
February 19, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। ED Summons : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में पूछताछ के लिए आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छठी बार समन जारी कर 19 फरवरी को यानि आज पेश होने के लिए कहा था।
अब इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि ED के समन गैरकानूनी हैं। जब समन की वैधता को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है, तो बार-बार समन भेजने की जगह ED कोर्ट के फैसला का इंतजार करे। इससे पहले भी ईडी पांच समन भेज चुकी है, जिसे मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज कर दिया था।
RELATED POSTS
View all