Live Khabar 24x7

Accident : बारातियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, कई लोग घायल

February 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Accident : राजधानी रायपुर में बीते देर रात बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां बारातियों से भरी बस पलट गई। बताया गया कि बस दामाखेड़ा से बारातियों को लेकर रायपुर आ रही थी।

Train Accident : पटरी से उतरी मालगाड़ी की 10 बोगियां, मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस हादसे में लगभग 15 लोगों के घायल होने की खबर हैं। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे में हुआ है। पूरा मामला धरसीवा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घायलों की हालत सामान्य है। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बता दें कि धरसीवा पुलिस फ़िलहाल हादसे का कारण पता लगाने में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all