Viral Video : कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो से मचा बवाल, BJP ने लगाया हिंदू संस्कृति पर चोट करने का आरोप, जानें पूरा मामला
February 26, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Viral Video : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और धर्म के मुद्दे गरमाना शुरू हो चुके है। प्रदेश में भाजपा की एंट्री के बाद बुलडोजर एक्शन से लेकर धर्मांतरण जैसे मामलें खुलकर सामने आने लगे है। विधानसभा में धर्मांतरण रोकने के लिए विधेयक लाने की भी बात कही गई है। भाजपा के फेसबुक पेज पर एक कांग्रेस विधायक के वीडियो जारी होने के बाद सियासी बवाल मच गया है।
भाजपा ने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ और हिंदू संस्कृति पर चोट करने का आरोप लगाया है। वहीं वायरल वीडियो पर कांग्रेस विधायक कविता प्राणलहरे ने सफाई देते हुए कहा, यह जालंधर का वीडियो है, जिसे भाजपा मुद्दा बना रही है। भाजपा से मेरा सवाल है कि शिवरीनारायण के राम मंदिर का वीडियो भाजपा ने क्यों वायरल नहीं किया..?
ये है बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे…एक समुदाय ने इनका ही माइंड वॉश कर दिया…कह रही पप्पा ने मेरा सब कुछ किया है…5 साल के शासनकाल में कांग्रेस की सरकार ने एक समुदाय और धर्मांतरण को इतना बढ़ावा दिया ये उसका साक्षात उदाहरण है।
ऐसी कृत्यों की कड़ी भर्त्सना करनी चाहिए।… pic.twitter.com/2HNcrlAdf7
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 25, 2024
बीजेपी से पूछ कर कहीं जाऊंगी क्या ?
विधायक लहरे कविता ने कहा, मैं सभी धर्मों के बीच जाती हूं, मंदिरों में जाती रहती हूं। भाजपा को वहां के वीडियो भी वायरल करना चाहिए। मैं बाबा गुरु घासीदास के क्षेत्र से चुनकर आई हूं। एक दिन मैं चर्च गई उसे वायरल किया जा रहा। बीजेपी गंदे सोच का परिचय दे रही है। भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है। एक बेटी को लज्जित करने का कार्य भाजपा कर रही है। क्या मैं बीजेपी से पूछ कर कहीं जाऊंगी क्या..? मैं हिंदू हूं, मैं सतनामी समाज की बेटी हूं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, है कि ‘खुद को छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाला बताकर कांग्रेस ने 5 साल किसका प्रचार किया यह साफ है। छत्तीसगढ़ी और हिंदू संस्कृति पर यह चोट कांग्रेस ने एक परिवार को खुश करने के लिए की है, इसीलिए लोग कांग्रेस से घृणा करने लगे हैं। विधायक का यह हाल है तो आम आदमी का क्या होगा?’
RELATED POSTS
View all