Live Khabar 24x7

टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा सांसद ने कर दिया संन्यास का ऐलान, पोस्ट में लिखा – क्लिनिक मेरा इंतजार कर रहा है

March 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

Resign

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में टिकट कट जानें के बाद सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने खुद को राजनीति से किनारा करने का फैसला ले लिया है। दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास का एलान कर दिया है। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है।

जिसमें डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि तीस साल से ज्यादा के शानदार चुनावी करियर में मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े, जिनमें मैंने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इनके अलावा, पार्टी संगठन, राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर कार्य भी किया। अब मैं वापस अपने काम की ओर लौटना चाहता हूं। कृष्णा नगर में मेरा ईएनटी क्लिनिक भी मेरी वापसी का इंतजार कर रहा है।

 

उन्होंने लिखा कि पचास साल पहले जब मैंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा के साथ कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया तो मानव जाति की सेवा ही मेरा आदर्श वाक्य था। तत्कालीन आरएसएस नेतृत्व के आग्रह पर मैं चुनावी मैदान आया. वे मुझे केवल इसलिए मना सके क्योंकि मेरे लिए राजनीति का मतलब हमारे तीन मुख्य शत्रुओं – गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने का अवसर था।

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, अपने प्रशंसकों और आम नागरिकों के समर्थकों के साथ-साथ अपनी पार्टी के नेताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। उन सभी ने तीन दशकों से अधिक की इस उल्लेखनीय यात्रा में योगदान दिया है।

भाजपा द्वारा जारी पहली लिस्ट में दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट शामिल है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर भाजपा ने सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है।

 

RELATED POSTS

View all

view all