Live Khabar 24x7

CG Accident : हादसे का शिकार हुई चिंतामणी महाराज की कार, तीन लोग घायल, इलाज के लिए रायपुर रेफर

March 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

Car Accident

 

सरगुजा। CG Accident : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज की कार आज हादसे का शिकार हो गई। कार्यक्रम से लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी कार की टक्कर हो गई है। सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में दो युवक की हालत गंभीर है। घटना अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। देर रात हुए इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में सरगुजा सीट से भाजपा ने चिंतामणी महाराज को टिकट दिया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद चिंतामणी महाराज देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी दौरान एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र में बाइक को चिंतामणी महाराज की कार ने टक्कर मार दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक शराब के नशें में धुत थे। बाईक सवार 3 युवक घायल हैं, 2 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना में चिंतामणि महाराज सुरक्षित बताये जा रहे है। सभी घायलों का सीएचसी बतौली में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all