छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक बार फिर लगा तगड़ा झटका, महापौर और 6 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
जगदलपुर। आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। आज ही कांग्रेस और भाजपा दोनो प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ पर्चा दाखिल किया। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर की महापौर सकीरा साहू के साथ ही 6 पार्षदों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में महापौर, पार्षदों के साथ ही लगभग 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।
Read More : BJP ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 9 प्रत्याशियों का नाम शामिल, पूर्व राज्यपाल भी लड़ेंगे चुनाव…
बता दे कि बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली से पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में लगभग 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।

RELATED POSTS
View all