Live Khabar 24x7

Mukhtar Ansari Death : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, UP में अलर्ट

March 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई द‍िल्‍ली। Mukhtar Ansari Death : उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। आज गाजीपुर जिले के काली बाग में स्थित कब्रिस्तान पर मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम जारी
अधिकारियों के मुताबिक, पहले पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जानी थी। लेकिन अब यह तय हुआ कि दो डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बिसरा भी सुरक्षित रखा जाएगा।

Read More : Mukhtar Ansari Convicted : कपिल देव सिंह हत्या मामलें में मुख्तार अंसारी दोषी करार, कोर्ट कल सुनाएगी सजा

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए बांदा से गाजीपुर का रूट प्लान तैयार किया गया। 400 किमी के सफर में 26 गाड़ियों का काफिला रहेगा। बांदा से फतेहपुर, कौशांबी होते हुए प्रयागराज में एंट्री होगी।

इसके बाद कोखराज हंडिया बाईपास से भदोही और भदोही से वाराणसी होते हुए गाजीपुर जाने का रूट तैयार किया गया है। एम्बुलेंस के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे। साथ ही, परिवार के लोगों की गाड़ियां काफिले के बीच में चलेंगी। आज ही मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

कई जिलों में धारा 144, UP में अलर्ट
बता दे कि जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था। मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

RELATED POSTS

View all

view all