Live Khabar 24x7

Gold-Silver Rates Today : टूट गया सोने के भाव, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जाने लेटेस्ट रेट्स

May 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

Gold-Silver Latest Price

नई दिल्ली। Gold-Silver Rates Today : इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई लोग सोना या चांदी खरीदना चाहते है। अगर आज सोना खरीदते है तो, आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सोने के चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतें सस्ती हुई है। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 60 हजार रुपए के ऊपर है। 999 शुद्धता वाले सोने का आज भाव 60228 रुपए है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70312 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Rates) के मुताबिक, बुधवार की सुबह को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60704 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 60228 रुपये पर आ गया है। शुद्धता को देखते हुए सोना और चांदी काफी सस्ता हो गया।

सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59987 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55169 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45171 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35233 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 70312 रुपये की हो गई है।

10 ग्राम सोने का ताजा भाव

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

RELATED POSTS

View all

view all