Live Khabar 24x7

CM भूपेश बघेल ने महिला रेसलर्स के साथ हुए बर्ताव पर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ की बात करने वालो के राज में सुरक्षित नहीं बेटियां

May 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर में कल पुलिस और पहलवानो के बीच झड़प हो गई। मामला तब है जब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब नए संसद भवन का लोकार्पण कर रहे थे। तभी तक़रीबन 1 महीने से अपनी मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए संसद भवन की ओर जाने लगे जिन्हे रास्ते में ही पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोक दिया गया और पहलवानो को बलपूर्वक पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसको लेकर आज सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया के समक्ष आपत्ति जताई और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस सम्बंद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, जो पहले बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ की बात करते थे, आज बेटी सुरक्षित नहीं है और वो बेटियां जिन्होंने विदेश की धरती में जा कर हिंदुस्तान के तिरंगे झंडे को फहराया और हमारे देश के लिए मेडल जीत कर आये जिससे हम सब को गर्व है। उन बेटियों को घसीट-घसीट कर जेल के अंदर ठूसा जा रहा है जो की अत्यंत निंदनीय है।

आगे उन्होंने कहा कि जिसके उपर पास्को एक्ट लगा है। वो खुले में घूम रहा है और जिन्होंने आवेदन दिया उन्हें जेल में डाला जा रहा है, यह एकदम अंधेर नगरी और चौपट राजा वाली बात है।

RELATED POSTS

View all

view all