Live Khabar 24x7

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से जानें रायपुर में कैसे निपटेगा चुनाव? वोटर्स को मिलेंगी क्या कुछ सुविधाएं?

April 23, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर गौरव कुमार सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा निर्वाचन संबंधित कई जानकारी साझा किए। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तृतीय चरण मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई है।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 44 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें से 6 लोगों के द्वारा नामांकन वापस लिया गया है। रायपुर लोकसभा के लिए 38 लोग चुनावी मैदान में हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल 2385 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 75 हजार 379 है।

Read More : Lok Sabha Elections 2024 : पहले चरण की वोटिंग पर सचिन पायलट उत्साहित, रायपुर में बोले – ‘साउथ से साफ, नॉर्थ से हाफ होने जा रही भाजपा’

जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 88 हजार 571 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 86 हजार 504 हैं। वहीं 304 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है। लगभग 15 हजार मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा-लगभग सभी जगहों पर पिंक बूथ भी बनाया जायेगा। जिसमें सभी महिला अधिकारी ही तैनात होगी। गर्मी को देखते हुए सभी मेडिकल कीट भी प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

RELATED POSTS

View all

view all