Live Khabar 24x7

CSK Vs SRH : धोनी के धुरंधर करेंगे पहले बल्लेबाजी, कप्तान कमिंस ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

April 28, 2024 | by Nitesh Sharma

 

चेन्नई। CSK Vs SRH : आईपीएल 2024 में आज शाम को दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाना है। हैदराबाद ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पॉइंट्स टेबल पर जहां एसआरएच तीसरे स्थान पर है। वहीं चेन्नई से हैदराबाद से निचे पांचवे स्थान पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन

आरसीबी की सफल रन चेस

इससे पहले दोपहर के मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 9 विकेट से हरा दिया है। ये बेंगलुरु की इस सीजन की तीसरी जीत है। 200 रन के टारगेट को फाफ, विराट और विल्स की तूफानी बल्लेबाजी ने चार ओवर पहले ही समाप्त कर लिया।

RELATED POSTS

View all

view all