EOW ने कोरोना काल में हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच की शुरू, अधिकारियों कर्मचारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
May 3, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और घोटाले की EOW ने जांच की शुरू कर दी है। कोविड काल के दौरान हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच अब ईओडब्ल्यू ने शुरू कर दी है। EOW ने शिक्षा अधिकारियों से नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज जिले के मांगी है। जिसकी जांच के बाद अब अधिकारियों कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
ज्ञात हो कि कोरोना काल के समय शिक्षा विभाग के कई कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मृत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी थी। इसमें भारी धांधली का आरोप लगा था। शिकायत में कहा गया था कि शिक्षा विभाग ने बिना शपथ पत्र की जांच के ही अनुकंपा नियुक्ति दे दी।
इस मामले को लेकर बीजेपी ने जमकर हंगामा किया था। विधानसभा में भी ये मामला उठा था। मामले में विवाद बढ़ता देख गलत शपथ पत्र देने वाले 10 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही प्रभारी डीईओ दासरथी को निलंबित भी किया गया था।
अनुकंपा नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेखित है कि यदि आप का दस्तावेज फर्जी या गलत पाया जाता है तो अनुकंपा नियुक्ति आदेश बिना पूर्व सूचना के स्वमेव निरस्त माना जाएगा। अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में है कि दिवंगत विवाहित शासकीय सेवक के परिवार में यदि पूर्व से ही परिवार के कोई अन्य सदस्य शासकीय सेवा में हैं तो परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी।
RELATED POSTS
View all