Live Khabar 24x7

CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दे! रेलवे ने रद्द की 20 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

May 8, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Train Cancelled
Train Cancelled
Train Cancelled

रायपुर। CG Train Cancelled : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रेलवे ने रायपुर से गुजरने वाली 20 ट्रेनों को आज से रद्द कर दिया है। रेलवे ने बताया कि नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत इतवारी स्टेशन में एलएचएस पुशिंग का काम होगा। यह कार्य 2 चरणों में होगा। पहले 8 से 10 मई और फिर 19 से 30 मई तक काम होगा।

Read More : CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने फिर बढ़ाई परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द…

डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी–रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल, बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल, तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर स्पेशल, तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल और तिरोड़ी-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस और नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस 8 से 10 मई तक रद्द रहेगी।

RELATED POSTS

View all

view all