CG News : नक्सलियों ने पुलिस को बताया 2 बच्चों की मौत का जिम्मेदार, पर्चा जारी कर कही ये बात…
May 16, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG News : पीडिया मुठभेड़ और बोड़गा गांव में दो बच्चों की मोर्टार सेल के विस्फोट से हुई मौत को लेकर कांग्रेस की जांच दल के गठन के बाद भाकपा (माओ) ने इसे सरकार का नरसंहार कहा है। वहीं बच्चों के मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताया हैं। साथ ही इंद्रावती एरिया कमेटी ने बुध्दिजीवियो, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों से इन घटनाओं की निंदा कर जनांदोलन में सहयोग करने की अपील की है।
Read More : CG News : दुर्ग IG रामगोपाल गर्ग ने गूगल को लिखा पत्र, फर्जी कस्टमर केयर नंबरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
पर्चे में कहा गया हैं कि, 12 मई 2024 को दो मासूमी बच्चों की दर्दनाक मौत, पुलिस द्वारा दागी गई मोर्टर सेल विस्फोट से हुई । इस दर्दनाक मौत की जिम्मेदार केन्द्र-राज्य सरकारें का ही हैं, जनता पर नाजायज युध्द बंद करों । आदिवासी जनता पर बर्बर तरीके से जारी नरसंहारों को तुंरत बंद करो ।

RELATED POSTS
View all