Live Khabar 24x7

ओडिशा में हो गया खेला, नवीन बाबू की विदाई तय! विधानसभा चुनाव में BJP बहुमत की ओर

June 4, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

भुवनेश्वर। देश में लोकसभा चुनाव के मतगणना के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। ओडिशा में बीजेपी बड़ा उलटफेर करती नजर आ रही है। यहां ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

ओडिशा में पिछले पांच बार की नवीन पटनायक की बीजेडी पिछड़ गई है। कुल 146 सीट में से बीजेपी यहां 74 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेडी 57, कांग्रेस 14 और अन्य दो सीटों पर आगे है। इसके साथ ही ओडिशा में 25 सालों से चल रहा बीजेडी का राज खत्म होता नजर आ रहा है।

Read more : Loksabha Election Result 2024 : छत्तीगसढ़ की 11 की 11 सीटों पर क्या है लेटेस्ट अपडेट, किसने किसको छोड़ा पीछे ?

आपको बता दें दो जून को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी और सिक्किम में एसकेएम पूर्ण बहुमत से सरकार बना चुके हैं।

2019 में था यह हाल
2019 के विधानसभा चुनावों में बीजद को 112 सीटें मिली थीं। जबकि भाजपा को 23 सीटें, कांग्रेस को नौ, सीपीआई एम को एक और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। इस चुनाव में बीजद को करीब 45 फीसदी वोट मिले थे। जबकि भाजपा को करीब 33 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस के खाते में 16 फीसदी वोट और अन्य को 6 फीसदी वोट मिले थे।

RELATED POSTS

View all

view all