Live Khabar 24x7

Modi 3.0 : मंत्री पद की शपथ के लिए इन नेताओं के पास आया फोन! राजनाथ सिंह से लेकर ललन सिंह का नाम लिस्ट में शामिल

June 9, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नई दिल्ली। Modi 3.0 : जनादेश के बाद नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए शपथ ग्रहण समरोह होने जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA के उन सांसदों के पास फोन आ चुका है। जो मंत्री पद की शपथ लेंगे।

जानकारी अनुसार, अब तक राजनाथ सिंह से लेकर जीतन राम मांझी, एचडी कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल के पास भी फोन पहुंच चुका है। आइए आपको बताते हैं कि अब तक कितने सांसदों के पास मंत्री पद की शपथ के लिए फोन गया है।

सांसद पार्टी
राजनाथ सिंह बीजेपी
नितिन गडकरी बीजेपी
ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी
शिवराज सिंह चौहान बीजेपी
पीयूष गोयल बीजेपी
रक्षा खडसे बीजेपी
जितेंद्र सिंह बीजेपी
राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी
मनोहर लाल खट्टर बीजेपी
मनसुख मंडाविया बीजेपी
अश्विनी वैष्णव बीजेपी
शांतनु ठाकुर बीजेपी
प्रताप राव जाधव शिवसेना (शिंदे गुट)
रामनाथ ठाकुर जेडीयू
ललन सिंह जेडीयू
मोहन नायडू टीडीपी
पी चंद्रशेखर पेम्मासानी टीडीपी
चिराग पासवान एलजेपी (आर)
जीतनराम मांझी HAM
जयंत चौधरी आरएलडी
अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस)
एचडी कुमारस्वामी जेडी (एस)

 

सूत्रों के अनुसार, जदयू कोटा से भी दो मंत्रियों की जगह तय मानी जा रही है। अन्नामलाई को चाय पर बुलाया गया। उन्हें राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। निर्मला सीतारमण के पास भी फोन आया था। फिलहाल वो पीएम आवास पहुंच चुकी है। वहीं चिराग पासवान, शांतनु ठाकुर, शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडवीय को भी फोन गया है।

RELATED POSTS

View all

view all