Live Khabar 24x7

CG Accident : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी बाइक, हादसे में तीन युवकों की मौत

June 11, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

रायगढ़। CG Accident : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। दरअसल तीनों बाइक सवार शराब पीकर घर लौट रहे थे। इस दौरान चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के महापल्ली गाँव में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शकरबोगा गांव के पास घटना हुई। मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के आसपास है। मृतक तीनो युवक इंड सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते थे, जिसमे दो लोग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एवं एक व्यक्ति रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे। मृतकों के नाम उमेश, संजय पटेल और टिकेंद्र हैं।

RELATED POSTS

View all

view all