Accident : तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 लोगों की मौत…
June 17, 2024 | by Nitesh Sharma

ओडिशा। Accident : ओड़िशा के कालाहांडी में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। बताया जा रहा हैं कि तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और तेज रफ्तार कार में टक्कर हुई है। घटना में 4 की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। घटना कालाहांडी के लाचीपुर के पास की बतायी जा रही है। घटना में शव क्षत विक्षत हो गया है। मृतकों के शवों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। हालांकि मृतक छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, पीएम के लिए शव भिजवाये हैं।
Read More : Train Accident : कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 5 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भवानीपटना की ओर कार जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद से फरार बताया जा रहा है। जहां घटना हुई है, वो बस्तर से सटा हुआ ओड़िशा का इलाका है। फिलहाल शव के शिनाख्त की कोशिशें जारी है।
RELATED POSTS
View all