Live Khabar 24x7

CG Jobs : 5 जुलाई को यहां लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, कई पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स…

July 1, 2024 | by Nitesh Sharma

CG JOB
CG JOB
CG JOB

दुर्ग। CG Jobs : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में 210 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 5 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक बेसिक एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा फिटर के 25, इलेक्ट्रीशियन के 15, लेबर के 15, मेसन के 20, कारपेंटर के 10, बार बेंडर के 15, गैस कटर के 10, स्ट्रक्चर वेल्डर के 10, हेल्पर के 30, असिस्टेंट ऑपरेटर के 10, ग्राईंडर के 15, स्ट्रक्चर फिटर 15, रिगर के 10, स्टोर ऑफिसर के 10, ट्रेनी एक्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती की जाएगी।

Read More : CG Jobs : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! कल न्यायधानी में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 6158 पर होगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all