Live Khabar 24x7

Horoscope Today 24 July 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 24, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 24 July 2024 : राशिफल के मुताबिक, आज यानी 24 जुलाई 2024, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातक आज किसी विवाद में फंस सकते हैं, जिस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ेगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : मन परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि : किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। सीने में विकार संभव है, उस पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Read More :: Horoscope Today 24 July 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

कर्क राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें, प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम दिख रहा है। बचकर पार करें। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम और व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : मन व्यथित रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : घरेलू सुख बाधित होगा। घर में कोई बड़े स्तर का लड़ाई-झगड़ा न हो इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लेकिन नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। स्वास्थ्य मध्यम, नाक-कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: धन हानि के संकेत हैं। निवेश मत करिएगा। जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। बाकी प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। शिवजी को प्रणाम करते रहें और उनका जलाभिषेक करते रहें, शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all