Live Khabar 24x7

मंदिर में 50 साल पुरानी दीवार गिरी, बच्चों की दबकर 9 मौत, शिवलिंग बनाने आए थे बच्चे

August 4, 2024 | by Nitesh Sharma

3

 

सागर : एमपी के सागर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मंदिर के पास की 50 साल पुरानी दिवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की उम्र 9 से 19 के बीच बताई जा रही है। वहीं 4 बच्चे घायल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम चल रहा था। जहां बच्चे भी शिवलिंग बनाने के लिए पहुंचे थे। वहीं मंदिर परिसर के बगल वाली दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में कुछ बच्चे डाब गए। घटनास्थल पर जेसीबी से मलबा हटाया। जिसके बाद शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया।

कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि बच्चे कार्यक्रम स्थल पर बने टेंट में खेल रह थे। तभी अचानक मंदिर परिसर के बगल की दीवार ढह गई, जिसमें दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ और बच्चों ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि कुछ ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। कुल 9 बच्चों की मृत्यु हुई है।

मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा

घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,’आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।’

RELATED POSTS

View all

view all