Live Khabar 24x7

Horoscope Today 08 August 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

 

रायपुर। Horoscope Today 08 August 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 08 अगस्त 2024, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातकों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है, तो वहीं कुछ खराब सेहत के चलते परेशान रह सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- रोग से बचें। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। कार्यों में विघ्न बाधा बढ़ेगी लेकिन जीत आपकी हो जाएगी। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में तू तू मैं मैं की स्थिति है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार सही चलेगा। थोड़ा सा मन खराब रहेगा और विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कोई बड़ा झगड़ा या बवाल न हो इस बात का ध्यान रखिएगा और घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाइएगा अदरवाइज घर की चीजें बाहर जा सकती हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संतान सही है, व्यापार सही है, स्वास्थ्य मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार मध्यम रहेगा। अभी नए व्यापार की शुरुआत न करें और स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- कुटुंब में थोड़ी अनबन की स्थिति है। जुबान पर नियंत्रण रखें। रूपए पैसे जो आ रहे हैं, उसको संचित करें निवेश करने से बचें। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी ठीक-ठाक। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- अनायास अनाब-शनाब खर्चे होंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन ससंकित रहेगा। समाचार के माध्यम से भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य खासकर थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में घाटा होने के संकेत हैं ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार मध्यम। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु दान करें। शुभ होगा।

कुंभ राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल दिख रही हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में थोड़ी सी परेशानी का अनुभव करेंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all