Live Khabar 24x7

दृश्यम फिल्म देखकर बनाया मर्डर प्लान, पत्नी की हत्या कर दफनाया, सबूतों को लगाया ठिकाने, दो अरेस्ट

August 11, 2024 | by Nitesh Sharma

 

कवर्धा । जिले में एक महिला की दो युवकों ने हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति व महिला के आशिक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इन दोनों आरोपियों ने दृश्यम फिल्म देखकर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपीयों में एक युवक महिला का पति था वहीं दूसरा उसका मौजूदा प्रेमी है। दोनों ने मिलकर 19 जुलाई को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर महिला की साड़ी से गलाघोट कर हत्या कर दी थी और लाश को वहीं दफना दिया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने सहसपुर लोहारा थाना में 22 जुलाई को ग्वालिन बाई साहू नाम की महिला की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। बताया गया कि वह 18 जुलाई की सुबह से घर से निकली है और वापस नहीं आई है।‌ इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश में जुटी। पुलिस को पता चला कि महिला के पति के लोकेश साहू ने तीन साल पहले ही उसे छोड़ दिया था। जिसके बाद वह राजाराम साहू के साथ रहने लगी थी। पुलिस ने महिला के पति को थाना बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ।

तिका के पति लोकेश साहू और प्रेमी राजाराम साहू महिला से तंग आकर एक महीने से मारने की प्लानिंग कर रहे थे। इस बीच दोनों ने कई बार दृश्यम फिल्म भी देखी है। वहीं से आईडिया लेकर दोनों ने 19 जुलाई को महिला की गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया।‌ फिर शव को दफनाकर, स्कूटी और मोबाइल अन्य सबूतों को छिपा दिया। पुलिस ने मृतिका की स्कूटी कर्रानाला बेराज से बरामद किया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all