Live Khabar 24x7

Horoscope 21 August 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 21, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope 21 August 2024 : राशिफल के अनुसार, 21 अगस्त 2024, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है, तो वहीं कुछ जातक परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- मानसिक स्थिति थोड़ी विवादित रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। यात्रा में थोड़ा कष्ट संभव है और आय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- व्यावसायिक स्थिति उतार-चढ़ाव में बनी रहेगी। पिता का साथ होगा लेकिन कुछ न कुछ कमी महसूस करेंगे, या तो पिता की तबीयत खराब रहेगी। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, क्योंकि सीने में विकार संभव है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बच के पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी है। नीली वस्तु दान करें।

सिंह राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पे ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। कुल मिलाकर एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्यों में विघ्न बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा नकारात्मक समय होगा। प्रेम संतान मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधा में बहुत अच्छी स्थिति नहीं रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। भुजाओं में थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा जैसा कि मैंने बताया। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। कोई रिस्क न लें आर्थिक मामले में। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप की प्रॉब्लम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। व्यापार मध्यम। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all