Live Khabar 24x7

बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई के कई घरों में मारा छापा, हिंसा में शामिल 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

August 24, 2024 | by Nitesh Sharma

bhilai

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

भिलाई। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर पुलिस ने देर रात भिलाई के कई घरों में छापा मारा हैं। इस दौरान पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम 12 गाड़ियों में पहुंची थी। जिनमें से पुलिस खुर्सीपार इलाके के 5 लोगों को साथ ले गई है। बताया जाता है कि, ये पांचों आरोपी हिंसा में शामिल थे।

Read More : Balodabazar Violence : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट ने तीन दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा, भूपेश बघेल ने कहा – करारा जवाब मिलेगा

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार एएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में करीब 12 पुलिस की गाड़ियां गुरुवार रात भिलाई पहुंची थी। भिलाई पहुंचते ही उन्होंने दुर्ग पुलिस अधीक्षक से बल मांगा। एएसपी सुखनंदन राठौर ने छावनी और खुर्सीपार पुलिस को मौके पर भेजा। वो खुद इस दौरान वहां कार्रवाई के दौरान पहुंचे।

इस मामले को लेकर एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी बलौदाबाजार हिंसा में शामिल थे। बलौदाबाजार पुलिस के पास इसके पूरे साक्ष्य हैं।

RELATED POSTS

View all

view all