भाजपा का दामन थामेंगे चंपई सोरेन, 30 अगस्त को होंगे पार्टी में शामिल, हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी…
August 27, 2024 | by Nitesh Sharma

रांची। आखिरकार लंबे अरसे से चल रहे अटकलों पर विराम लग गया हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने वाले है। इस सिलसिले में सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर चंपई सोरेन की मुलाकात हुई। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी इस मौके पर उपस्थित थे।
रात 11.30 बजे हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जनाकारी साझा की, जिसमें यह बताया गया कि चंपई सोरेन रांची में 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।दिल्ली में शाह से मुलाकात के दौरान चंपई के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे। इससे यह भी तय हो गया है कि बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होंगे। उनके भाजपा के टिकट पर विधासभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं हैं। चंपई सोरेन मंगलवार को दिल्ली से झारखंड लौटेंगे। बताया जा रहा है कि वह बुधवार 28 अगस्त को झामुमो और हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे।
RELATED POSTS
View all