Live Khabar 24x7

Horoscope Today : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

 

नई दिल्ली। Horoscope Today : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य (Lord Sun) को समर्पित है। आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। रविवार (Sunday Horoscope) को भगवान सूर्य को जल अर्पित किया जाता है।

मेष राशि- खुशनुमा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी। संतान की स्थिति बहुत अच्छी। निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। व्यापार भी अच्छा चलेगा, लेकिन थोड़ा संभल-संभल के चलिएगा। सफेद वस्तु पास रखिए।

कर्क राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के संकेत भी बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अभी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। एक सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है और धन का आगमन दिख रहा है। कुटुंब में वृद्धि भी दिख रही है, लेकिन अभी जो धन मिल रहा है उसको संचित करके रखें। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है लेकिन आज के दिन अच्छा रहेगा। सुधार होगा। प्रेम, संतान भी ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा रहेगा। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्चीला समय साबित होगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सतुंलित होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी ठीक रहेगा। सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all