CG News : थोड़ी देर में शुरू होगा CM का जनदर्शन कार्यक्रम, जनता से सीधे करेंगे मुलाकात, अपनी समस्याएं लेकर भारी संख्या में पहुंचेंगे फरियादी
September 19, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG News : आज कुछ देर बाद मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में सीधे जनता से रू-ब-रू होंगे। हर गुरुवार को होने वाले इस जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर सीएम के सामने आते हैं। लोगों की समस्या के समाधान के लिए सीएम साय अधिकारियों को निर्देश देते हैं।
इस बार भी जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों से सीधे रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
दूसरे जिलों से भी आते हैं लोग
जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के दूसरे जिलों से भी लोग आते हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने हाल ही में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था छोटे-मोटे काम के लिए आम लोगों को राजधानी नहीं आना पड़े। छोटे-मोटे काम जिला स्तर पर ही पूरे हो जाने चाहिए।
पोर्टल में दी जाती है जानकारी
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्या और उनके निराकरण की जानकारी पोर्टल में अपलोड की जाती है। जिससे लोगों को यह पता लग सकते की उसकी शिकायत पर क्या एक्शन लिया गया। बता दें कि जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत 27 जून से हुई थी। इस दौरान आवेदन कर्ता सीधे सीएम विष्णुदेव साय से अपनी शिकायत कर सकते हैं।
RELATED POSTS
View all