Live Khabar 24x7

Horoscope 20 September 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope 20 September 2024 : राशिफल के अनुसार, शुक्रवार 20 सितंबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो मन के कारक चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को कारोबार में धन लाभ हो सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा। जीवनसाथी का सानिध्य बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम है। प्रेम संतान, व्यापार अद्भुत है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार दृष्टिकोण से कुछ नए अवसर बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतानन बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा। सबकुछ बहुत बढ़िया। आनंददायक जीवन गुजरेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भावुकता पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बच्चों से दूरी कम हो रही है। प्रेम में अपनापन आ रहा है। जुबान पर नियंत्रण रखें। निवेश से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all