Live Khabar 24x7

CRPF जवानों की वाहन पलटी, हादसे में कई घायल

September 22, 2024 | by Nitesh Sharma

badi khabar

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जगदलपुर। जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीआरपीएफ जवानों से भरा वाहन पलट गया है। बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर से बारसूर की ओर जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे वाहन पलट गया। बास्तानार घाट में हुई दुर्घटना में कई जवान घायल हुए है। दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से बारसूर जा रहे जवानों की वाहन पलट गई। इस हादसे में कुछ जवानों को चोट आई है। इलाज के लिए किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जवानों को लाया जा रहा है। बस्तर पुलिस के जवानों की एक टुकड़ी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है।

RELATED POSTS

View all

view all