Accident : यात्री बस और कार में भीषण टक्कर, आठ लोग घायल, मची अफरा-तफरी
September 23, 2024 | by Nitesh Sharma

धमतरी। जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां यात्री बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई हैं। इस घटना में लगभग आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को मामूली चोटे आई हैं। सभी घालयों को इलाज के लिए नगरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।
Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार घटना सिहावा थाना के दानी बांधा ग्राम के पास हुई है। बताया गया कि खड़ी यात्री बस को अनियंत्रित बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों की अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी हैं। साथ ही सिहावा पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
RELATED POSTS
View all