Live Khabar 24x7

Mann Ki Baat : मन की बात कार्यक्रम का 114वां एपिसोड, पीएम मोदी बोले – यात्रा को 10 साल हुए पूरे

September 29, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 114वां एपिसोड में लोगो से एक बार फिर जुड़ रहे है। पीएम मोदी के मन की बात रोडियो प्रोग्राम ने आज 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और पहलों के बारे में जानकारी देना। साथ ही जनता की समस्या पर बात करना। इस प्रोग्राम में किसान, युवा, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे मुद्दे मुख्य फोकस में रहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात की इस यात्रा के 10 साल पूरे हो गए। 10 साल पहले 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन शुरू हुआ था। आज के मन की बात की 114वीं कड़ी के तीन दिन बाद नवरात्र का पहला दिन होगा। कितना शुभ योग होगा। मन की बात- न केवल चटपटी बातें बल्कि पॉजिटिव बातों की देश की जनता में काफी भूख है।

पीएम मोदी ने पांडिचेरी के समुद्र तट पर सफाई अभियान की चर्चा की। उन्होने कहा माहे म्युनिसिपालिटी और इसके आसपास के क्षेत्र के युवाओं की एक टीम इस अभियान का नेतृत्व कर रही है। इस टीम के लोग अपने प्रयासों से माहे एरिया और खासकर वहां के विशेष को पूरी तरह साफ सुथरा बना रहे हैं। साथियों, मैं यहां सिर्फ दो प्रयासों की चर्चा की है। लेकिन, हम आसपास देखें तो पाएंगे कि देश के हर किसी हिस्से में स्वच्छता को लेकर कोई ना कोई अनोखा प्रयास जरूर चल रहा है। कुछ ही दिन बाद आने वाले 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे हो रहे हैं। यह अवसर उन लोगों के अभिनंदन का है। जिन्होंने इस भारतीय इतिहास का इतना बड़ा जन आंदोलन बना दिया।

सुने Live

 

 

राजधानी रायपुर के राठौर चौक में भी मन की बात कार्यक्रम का 114वां एपिसोड को सीएम विष्णुदेव साय सुन रहे है। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद है।

RELATED POSTS

View all

view all