Live Khabar 24x7

CG Suicide : फेसबुक पर लाइव आकर महिला ने की आत्महत्या, छेड़छाड़-गुंडागर्दी से थी परेशान

October 6, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

CG Suicide : बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे में कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या से पहले महिला ने फेसबुक (facebook Live Suicide) पर पोस्ट किया। जिस्मने महिला ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाया। फेसबुक पोस्ट को देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में प्रियंका सिंह रहती थी। मृतक के पति रेलवे कर्मी है। रविवार को 12 बजे दिन में महिला ने फेसबुक पर लाइव कर फांसी लगा ली। फेसबुक में महिला ने कई लोगों का नाम भी लिया है।

सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 साल की बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तुरंत महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

फेसबुक लाइव आकर की आत्महत्या

प्रियंका सिंह ने मौत से पहले फेसबुक पोस्ट में बताया कि, मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी, डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।

RELATED POSTS

View all

view all