Live Khabar 24x7

TNPL : अश्विन बने सुपरमैन, पकड़ लिया नामुमकिन सा कैच, आप भी देखें वीडियो…

June 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

चेन्नई। TNPL 2023 (तमिलनाडु प्रीमियर लीग) में आईपीएल के कई खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में एक से एक बढ़कर कारनामे देखने को मिल रहे हैं। मदुरई पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेले गए 8वे मुकाबले में ड्रैगन्स ने 7 विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। इस मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अलावा फील्डर्स भी छाए रहे और मुरुगन अश्विन ने सुपरमैन बनकर एक ऐसा कैच पकड़ा जिसका खुमार फैंस के सिर से उतर ही नहीं रहा है।

Read More : Cricket News : TNPL में बना एक और बड़ा रिकॉर्ड, तेज गेंदबाज ने 1 बॉल पर लुटा दिए 18 रन

 

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले मुरुगन अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मदुरई पैंथर्स के लिए खेल रहे हैं। इस मैच में बल्ले से 10 रन बनाने के साथ-साथ अश्विन ने 2.1 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर किफायती गेंदबाजी की मगर उन्होंने जो कैच पकड़ा वो पूरे मैच का हाइलाइट बन गया। अश्विन का ये कैच डिंडीगुल ड्रैगन्स की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला।

गुरजपनीत सिंह के हाथ में गेंद थी और उन्होंने एस अरुण को गुड लेंथ पर एक बॉल डाली जिस पर अरुण ने हवाई शॉट मारने की कोशिश की मगर गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ। ऐसा लग रहा था कि गेंद फील्डर्स से दूर गिर जाएगी लेकिन 30 यार्ड सर्कल पर खड़े अश्विन ने पॉइंट से बाउंड्री की तरफ गजब की दौड़ लगाई और सुपरमैन स्टाइल में छलांग लगाकर एक अद्भुत कैच पकड़ लिया।

RELATED POSTS

View all

view all