Women’s T20 WC 2024 : आज श्रीलंका के साथ होगा भारतीय टीम का मुकाबला, हरमनप्रीत की सेना को चाहिए बड़ी जीत
October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

दुबई। महिला टी-20 विश्व कप (Women’s T20 WC 2024) के 12 वे मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होने वाला हैं। बता दे कि टीम इंडिया ने दो मुकाबलों में एक हार और एक जीत दर्ज की हैं। जिसके चलते ग्रुप ए में पांचवें स्थान पर खड़ी हैं। ऐसे में आज श्रीलंका के विरुद्ध टीम को बड़े अंतर से जीत की दरकार होगी। क्योकि टीम का नेट रनरेट काफी कम है।
भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 58 रन से हार का सामना करना पड़ा जबकि पाकिस्तान के विरुद्ध 106 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसने 18.5 ओवर खेले।
हरमन की चोट बनी चिंता
मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव कम करने के लिए इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी तक दो मैच में 15 और 29 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर का गर्दन में चोट के कारण श्रीलंका के विरुद्ध मुकाबले में खेलना संदिग्ध है, जिससे भारत की समस्या और बढ़ गई है।
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष(विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ¨सह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल , सजना सजीवन
श्रीलंका : चामरी अटापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा।
RELATED POSTS
View all