Live Khabar 24x7

CG News : महाराष्ट्र चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक

October 15, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM TS Singh Deo) को महाराष्ट्र चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दोनों दिग्गजों को महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को विदर्भ अमरावती/नागपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं टीएस सिंहदेव को पश्चिमी महाराष्ट्र का जिम्मेदारी दी गई है।

बघेल को विदर्भ और सिंहदेव को पश्चिम महाराष्ट्र की कमान

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पांच रीजन में पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। जिसमें भूपेश बघेल को विदर्भ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है। बघेल दोनों नेताओं के साथ महाराष्ट्र में पार्टी की कमान विधानसभा चुनाव में संभालेंगे।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को पश्चिम महाराष्ट्र ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। टीएस सिंहदेव के साथ एमबी पाटिल भी यहां के ऑब्जर्वर हैं। दोनों नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पश्चिम महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all