निलंबित IAS रानू साहू की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 22 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेजा
October 17, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोल लेवी स्कैम में जेल में बंद निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब DMF (जिला खनिज निधि मद) घोटाला मामले में ईडी ने रिमांड पर लिया है। गुरुवार को रानू साहू कोर्ट में पेश हुई। जहां कोर्ट ने 22 अक्टूबर तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेजा है। ईडी को हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उनसे पूछताछ की अनुमति दी गई है।
इसके अलावा, कोर्ट ने रानू साहू के स्वजनों को एक दिन छोड़कर उनसे मिलने की अनुमति भी दी है। बतादें कि रानू को बुधवार जेल से अदालत लाया जाना था, लेकिन हायपरटेंशन के चलते वे नहीं पहुंच सकी। रानू की गिरफ्तारी गुरुवार तक के लिए टल गई थी।
RELATED POSTS
View all