Live Khabar 24x7

Share Market : फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार, अल्ट्राटेक रहा टॉप गेनर स्टॉक, निवेशकों को 1.33 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

October 24, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing

Share Market Closing

नई दिल्ली। Share Market : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी शेयर बाजार में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की रफ्तार को लेकर अनिश्चितता, अमेरिकी राष्ट्रपति और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी के चलते गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते निवेशकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 16.82 अंक यानी (0.021%) की गिरावट के साथ 80,065.16 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 36.10 अंक यानी (0.15%) टूटकर 24,399.40 अंकों के साथ बंद हुआ है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 26 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.66% की बढ़त बनाने वाला शेयर रहा। इसके अलावा, श्रीराम फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), ग्रासिम, टाइटन, SBI, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयर 1% से ज्यादा की बढ़त बना सके। BSE सेंसेक्स पर भी अल्ट्राटेक 2.77 % की बढ़त के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा। इसके अलावा, टाइटन, M&M, SBI, अदाणी पोर्ट्स के शेयर 1% से ज्यादा की बढ़त बना सके।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर आज सबसे ज्यादा 5.81% गिरा। कंपनी ने कल ही अपने Q2FY25 के नतीजे जारी किए थे। इसके अलावा, SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, हिंडाल्को, नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो, ITC के शेयर 2% से ज्यादा लुढ़क गए। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, ITC, मारुति सुजूकी, एशियन पेंट्स, TCS, इंफोसिस, L&T, कोटक बैंक, HCL Tech और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

निवेशकों के 1.33 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 443.98 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 23 अक्टूबर को 445.31 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये घटा है।

RELATED POSTS

View all

view all