Live Khabar 24x7

US Election Result : ऐतिहासिक जीत पर बधाई मेरे दोस्त… डोनाल्ड ट्रंप को PM Modi ने दी बधाई

November 6, 2024 | by Nitesh Sharma

PM Modi

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। US Election Result : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी प्रेसिंडेट चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। PM मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स X पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ वाला फोटो शेयर करते हुए लिखते हैं कि ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त। आइए हम मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम करें।

पीएम मोदी एक्स पर बधाई संदेश देते हुए लिखते हैं, “मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने की आशा करता हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें।

 

RELATED POSTS

View all

view all