खुदाई के दौरान मिट्टी में दबे 20 से अधिक लोग, अब तक 4 महिलाओं की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
November 12, 2024 | by Nitesh Sharma
कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के मोहनपुरा में खुदाई के दौरान मिट्टी में दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 15 से अधिक महिलाओं और बच्चे मिट्टी के अंदर दबे है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरंग इतनी गहरी थी कि नीचे दबे महिलाओं और बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ गई। अंदर से निकाले गए महिलाओं और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ये हादसा कस्बा मोहनपुरा में गांव रामपुर और कातौर गांव के बीच मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ। बताया गया है कि गांव रामपुर की महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए यहां आए थे। उसी समय मिट्टी का ढाय अचानक गिर गई। मिट्टी के नीचे करीब 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
इनकी हुई मौत
1- रामबेटी (32) पत्नी दान पाल निवासी रामपुर
2- प्रेम देवी (35) पत्नी गंगा प्रसाद निवासी रामपुर
3- सरस्वती (33) पत्नी रघुवीर निवासी रामपुर
4- पिंकी (12) पुत्री मानपाल निवासी रामपुर
RELATED POSTS
View all
