CG CRIME : नशे में धुत नाबालिग ने युवक को मारा चाकू, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
November 16, 2024 | by Nitesh Sharma

राजनांदगांव। CG CRIME : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग ने युवक को चाकू मार दिया है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर भी गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के दौरान सन्नी और आरोपी दोनों नशे में थे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
RELATED POSTS
View all