Live Khabar 24x7

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सोमन्ना का बड़ा ऐलान, 2027 तक होगा रायपुर रेलवे स्टेशन के नए मॉडल स्टेशन का निर्माण

November 30, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री वी सोमन्ना ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि साल 2027 तक रायपुर रेलवे स्टेशन के नए मॉडल स्टेशन का निर्माण हो जाएगा। इसे लेकर रेलवे के अधिकारी तीव्र गति से कार्य कराएंगे। छत्तीसगढ़ में मॉडल रेलवे स्टेशनों के विकास को लेकर रेलवे सक्रिय है। इसके तहत दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर के रेलवे स्टेशन को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट के तर्ज पर नई रेलवे स्टेशनों के निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके बाद यहां से चर्चा करने के बाद वो रेलवे बोगी सैलून में बैठकर कोरबा के लिये रवाना हो गए।

वहीं कोरबा में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 30 नवंबर को शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इससे पहले 28 नवंबर को रेल राज्य मंत्री का रायपुर आना था पर किसी कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। इसके बाद आज का शेड्यूल किया गया है। इससे पहले 26 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी बैष्णव का दौरा भी रद्द हो गया था। बताया जाता है कि कसोमन्ना जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन करेंगे। वहीं ट्रायल सेक्शन समेत कई कार्यक्रमों का अवलोकन भी करेंगे। हिगग्राहियों से चर्चा भी करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all