CG News : सीएम साय आज अम्बिकापुर और बिलासपुर का करेंगे दौरा, संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (8 जनवरी, सोमवार ) अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन ले जरिए अम्बिकापुर पहुंचेंगे।

Read More : CG News : राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते पकड़ी गई पांच गाड़ियां

मुख्यमंत्री साय 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *