आईपीएल 2025: रजत पाटीदार बने आरसीबी के कप्तान, विराट कोहली को पीछे छोड़ मिला मौका
February 13, 2025 | by Nitesh Sharma

RCB New Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को बताया कि रजत पाटीदार टीम की कमान संभालेंगे और अपने नेतृत्व में टीम को पहला खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे। कप्तानी की रेस में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल था, लेकिन टीम प्रबंधन ने पाटीदार को कप्तानी सौंपने का फैसला किया।
कप्तानी का अनुभव रखते हैं पाटीदार
रजत पाटीदार पहले से ही कप्तानी की दौड़ में शामिल थे। मध्य प्रदेश के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में टीम का नेतृत्व कर चुके पाटीदार को आरसीबी ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया था। 31 वर्षीय पाटीदार ने मध्य प्रदेश को अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया था, हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिनसे आगे सिर्फ अजिंक्य रहाणे थे।
आरसीबी के आठवें कप्तान
पाटीदार 2021 से आरसीबी से जुड़े हुए हैं और टीम के आठवें कप्तान बने हैं। 2021 सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था, लेकिन 2022 में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में वापस टीम में आए। उन्होंने उसी सीजन लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी और आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड बल्लेबाज बने जिन्होंने प्लेऑफ में शतक लगाया। 2024 सीजन में उन्होंने आरसीबी के लिए 15 मैचों में 395 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे।
पिछले सीजन आरसीबी ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई थी। टीम ने आगामी सीजन के लिए पाटीदार, विराट कोहली और यश दयाल को रिटेन किया है। 2022 से टीम की कप्तानी कर रहे फाफ डुप्लेसिस को इस सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया और वह अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।
अब तक नहीं जीत सकी है आरसीबी खिताब
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की उन टीमों में शामिल है, जिन्होंने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है। टीम तीन बार फाइनल में पहुंची, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी। 2016 में आरसीबी ने आखिरी बार फाइनल खेला था। हालांकि, पिछले पांच सीजन में से चार बार टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है।
केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का इंतजार
आरसीबी ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अपने नए कप्तान के नाम का खुलासा नहीं किया है। पिछली बार केकेआर को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर इस सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत के बजाय लखनऊ सुपरजाएंट्स के हाथों में होगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7
RELATED POSTS
View all