Live Khabar 24x7

नक्सलियों की साजिश नाकाम! झारखंड के जंगल से मिला 35 लाख कैश, हथियार खरीदने की थी तैयारी

July 28, 2025 | by Nitesh Sharma

b87170d04ddf6bca3051d140fd9d8e3217536759123071201_original

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

झारखंड के चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को सरंडा के घने जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकाने से ₹35 लाख नकद बरामद किए। माना जा रहा है कि यह राशि PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) संगठन द्वारा हथियारों और विस्फोटकों की खरीद के लिए जुटाई गई थी।

CRPF, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। सरंडा के जंगल में बंकरनुमा एक ठिकाने की खुदाई के दौरान, दो स्टील के कंटेनरों में छिपाकर रखे गए ₹34.99 लाख नकद मिले। इस रकम को नक्सलियों ने अपनी अगली बड़ी साजिश के लिए जमा किया था। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है, जो नक्सलियों के आर्थिक तंत्र पर सीधी चोट है। इस राशि का स्रोत और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। इस अभियान को माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह रकम स्थानीय व्यापारियों, ठेकेदारों और ग्रामीणों से जबरन वसूली के जरिए इकट्ठा की गई थी। इसका इस्तेमाल माओवादी अपने संगठन को हथियारबंद करने के लिए करने वाले थे। हालांकि, समय रहते हुई इस कार्रवाई से उनके कई हिंसक मंसूबों पर पानी फिर गया है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में IG मनोज कौशिक ने इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी और इसे नक्सल विरोधी मुहिम की एक बड़ी जीत बताया।

RELATED POSTS

View all

view all