रायपुर में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: अवैध कब्जों के खिलाफ निगम की मुहिम, व्यापारियों ने जताया विरोध
August 4, 2025 | by Nitesh Sharma

रायपुर बुलडोजर कार्रवाई : राजधानी रायपुर के गोगांव क्षेत्र में सोमवार को नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेन रोड किनारे बनी दर्जनों दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई में नाली के ऊपर बने पाटों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई एकतरफा और चुनिंदा दुकानों के खिलाफ की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को निशाना बनाया गया।
घटनास्थल पर नगर निगम अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में जमकर नोकझोंक, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस नेता पंकज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर निगम की कार्रवाई का विरोध किया और इसे पक्षपातपूर्ण बताया।
स्थानीय निवासी राम साहू ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि—“अगर कार्रवाई सभी पर होती तो हम चुप रहते, लेकिन ये साफ तौर पर चुनींदा दुकानों पर की गई है। ये न्याय नहीं है।”
बताया गया कि वार्ड क्रमांक 3 में करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानों के सामने का हिस्सा तोड़ दिया गया। फिलहाल नगर निगम की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7
RELATED POSTS
View all